सैदपुर, ग़ाज़ीपुर · उत्तर प्रदेश
संस्थापक एवं अध्यक्ष, युवा शक्ति संघ
समाजसेवा ही मेरा संकल्प है। सत्य और न्याय के लिए लड़ना मेरे जीवन का परम उद्देश्य है।

परिचय
सुनील कुमार यादव का जन्म 10 अगस्त 1989 को ग़ाज़ीपुर ज़िले के सैदपुर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैदपुर में ही हुई और वे आज भी यहीं रहकर क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।
हिंदी साहित्य और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर तथा क़ानून (एल.एल.बी.) की पढ़ाई ने उन्हें समाज, शासन और न्याय को गहराई से समझने की दृष्टि दी।
वर्ष 2009–10 से वे लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। 2014 में उन्होंने युवा शक्ति संघ की स्थापना की, ताकि क्षेत्र के युवा एकजुट होकर समाज के सवालों पर आवाज़ उठा सकें। तब से वे संघ के अध्यक्ष के रूप में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, गंगा सफ़ाई, गौ सेवा और ज़रूरतमंदों की मदद जैसे अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं।
शिक्षा
युवा शक्ति संघ
1989
10 अगस्त 1989 को स्व. कमला यादव और श्रीमती उषा यादव के घर जन्म।
2009–10
पढ़ाई के साथ-साथ सैदपुर और आसपास के क्षेत्र में सेवा कार्यों से जुड़ाव।
2014
युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के संकल्प के साथ संगठन की शुरुआत।
2014 से अब तक
जल बचाओ अभियान, वृक्षारोपण, दीपदान, कपड़ा वितरण, गंगा सफ़ाई अभियान और गौ सेवा।
2026
वाराणसी, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, बलिया और चंदौली की जनता के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में।
जनसेवा अभियान
पानी की हर बूँद बचाने के लिए गाँव-गाँव जागरूकता।
हरियाली बढ़ाने के लिए युवाओं के साथ पौधारोपण।
माँ गंगा के घाटों और तटों की सफ़ाई।
गौवंश की देखभाल और सेवा।
ज़रूरतमंद परिवारों तक, ख़ासकर सर्दियों में, कपड़े पहुँचाना।
पर्व-त्योहारों पर सामूहिक दीपदान और सांस्कृतिक आयोजन।
तस्वीरें

मिशन 2026
निर्दलीय प्रत्याशी · मतदान दिनांक: 23.10.2026
क्र.सं. 23 पर सुनील कुमार यादव के नाम के सामने वाले कॉलम में 1 लिखकर प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाएँ।
संपर्क